राजस्थान में भयानक हादसा, एक झटके में 6 लोगों की चली गई जान

0
6bfe5eb628142ea33b6c08b9289cc85f5a4559d9b9348cc18069b00292887869

 राजस्थान स्थित बीकानेर शहर के महाजन थाना क्षेत्र में बीती रात्रि भारत माला सड़क पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस रोड एक्सीडेंट में कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि एक अन्य घायल ने हनुमानगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि कार में छह यात्री बैठे थे।

खबर के मुताबिक, भारत माला सड़क पर जैतपुर टोल के नजदीक ट्रेलर के पीछे से कार टकराई। बताया जा रहा है कि कार डबवाली से बीकानेर की ओर जा रही थी। एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक गंभीर जख्मी बच्ची ने पल्लू अस्पताल में तोड़ा दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट में दो पुरुष, दो महिला, एक बच्चे और एक बच्ची की जान चली गई।

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। पुलिस को शवों के निकालने के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ी। एक्सीडेंट में शिव कुमार, आरती, नीरज कुमार, स्नेहा, भूमिका और डूग्गू निवासी डबवाली की जान चली गई। जानकारी पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक हरियाणा के मंडी डबवाली के बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद बीकानेर से जिला कलेक्टर नम्रता और पुलिस अफसर तेजस्वनी गौतम घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *