राजधानी राॅंची के रातू में 18 वर्षीय लड़की पर हुए एसिड अटैक मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है।
उन्होंने राॅंची पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर सूचित करें। साथ ही बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाते हुए भी सूचित करें। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि जिला प्रशासन से मेरी बात हुई है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वह अब सुरक्षित है।

