राजद ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका

0
2f2eb61e-f434-4a8e-a199-e08b0f7c3cd6

राजद ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका
बालूमाथ ।बालूमाथ राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव के नेतृत्व में बुधवार को राजद के कार्यकताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।इससे पूर्व बालूमाथ राजद कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकाला जुलूस मुरपा मोड ,थाना चौक ,दुर्गा मंडप होते हुए पुनःथाना चौक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने अपने अपने हाथों राजद के झंडा लेकर सीबीआई ईडी का दुरुपयोग करना बंद करो ,जेल का हाता टूटेगा सुभाष यादव छूटेगा ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद ,अमित शाह मुरदाबाद, लालू राबड़ी जिंदाबाद, समेत कई नारा लगा रहे थे ।रैली थाना चौक पहुंचकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का राजद नेताओं ने पुतला फूंका उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव ने कहा कि आज भाजपा के इशारे पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई ईडी की जांच करा कर केंद्र के एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन भाजपा अपने नेताओं पर छापामारी या कार्रवाई नहीं करती है ।जिसे हम लोग विरोध करते हैं इस मौके पर बीरेंद्र यादव,अजय गुप्ता चंद्रमोहन जितेंद्र उरांव सोभा देवी,सुरेश राम,राजन यादव,राजेश रजक, दधरथ, पिंटू, जगदेव उरांव, कुलदीप राम, लालदेव भोगता समेत मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed