राॅटरी गिरिडीह वाइब्रेंट ने किरण पब्लिक स्कूल के चार बच्चों के फीस का किया स्पॉन्सर

राॅटरी गिरिडीह वाइब्रेंट ने किरण पब्लिक स्कूल के चार बच्चों के फीस का किया स्पॉन्सर

दिनांक 26.9.2026 दिन शनिवार को किरण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिन 12:00 बजे राॅटरी गिरिडीह वाईब्रेंट के सभी अधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए । उन्होंने लिटरेसी मंथ के तहत किरण पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग से दो बच्चों और सीनियर विंग से दो बच्चों क्रमशः सत्या कुमार यूकेजी , आदित्य कुमार क्लास वन , अंकुर सुमन क्लास 8 तथा श्वेता टुडू क्लास 8 की स्कूल फीस स्पॉन्सर किया । मौके पर उपस्थित विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं प्राचार्य राघव भोक्ता ने इस कल्याणकारी कदम की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा फीस स्पॉन्सर करने जैसा कदम समाज को एक नई दिशा देगी । हमें पूरा विश्वास है कि रोटरी गिरिडीह वाईब्रेंट क्लब भविष्य में और ऐसे ही कल्याणकारी कदम उठाकर समाज में अपना अहम योगदान देंगे । बताते चलें कि रोटरी गिरिडीह वाइब्रेट रोटरी गिरिडीह का स्पॉन्सर क्लब है। इसका गठन 18 सितंबर 2026 को हुआ है , जिसके अध्यक्ष किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिंह जी हैं । उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट के गठन के बाद क्लब का यह पहला कार्यक्रम है । भविष्य में रक्तदान , वृद्धाश्रम , अनाथालय इत्यादि के लिए विशेष कार्य करने की योजना है । रोटरी वाइब्रेंट के सचिव डॉ सौरव जगनानी ने कहा कि हमलोग जल्द ही खेल कूद का भी आयोजन करने वाले हैं। मौके पर रोटरी गिरिडीह वाइब्रेट के ट्रेनर रोटेरियन तनवीर अहमद, रोटेरियन राहुल कृष्णा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर निलेश लाल, रोटेरियन डॉक्टर समीर राज चौधरी, रोटेरियन रवि जायसवाल , रोटेरियन अवनीश अंशु, रोटेरियन राजीव रंजन , रोटेरियन गौतम सागर इत्यादि सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे ।