राॅंची सहित 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, खूॅंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, राॅंची, सराईकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम से अगले एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

