पुलिस संस्मरण दिवस पर नावाजयपुर थाने मे शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर नावाजयपुर थाने मे शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पाटन (पलामू ): देशभर में मनाए जा रहे पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर नावाजयपुर थाना मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा,शांति और कानून-व्यवस्था की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे किया गया!
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को सलामी देकर की गई। श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन धारण कि गई।

नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य की पुलिस फोर्स ने अपने साहस और समर्पण से हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

पुलिसकर्मी भले ही खामोशी से काम करते हों,लेकिन उनका योगदान देश की नींव को मजबूत करता है। आज का दिन हमें उन सभी वीरों की याद दिलाता है,जिन्होंने देश की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि यह एक कर्तव्य और धर्म है — जो हमें यह याद दिलाता है। कि हम जनता की सेवा के लिए वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को भी द

You may have missed