पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री अमन कुमार द्वारा बंशीधर नगर थाना का निरीक्षण

आज पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री अमन कुमार,श्री बंशीधर नगर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर सभी अनुसंधानकर्ता को जल्द से जल्द इसे निष्पादित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रभारी नगर उंटारी से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली तथा पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वारंटियों/अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने तथा गश्ति व्यवस्था मजबूत कर और गुप्तचर तंत्र सक्रिय रखकर अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना के विभिन्न पंजी का भी अवलोकन कर इसे अतिशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा दिया गया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने तथा अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। बिहार चुनाव के मद्देनजर इस दौरान थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतते हुए लगातार पेट्रोलिंग कर किसी भी अपराध/नशीली पदार्थों के आवागमन एवं भारी मात्रा में नगद राशि ले जाने वालों पर विशेष निगरानी रखकर रोकथाम करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना की साफ़ सफाई, पेयजल, थाना परिसर में आवासन हेतु उपलब्ध बैरकों का रखरखाव इत्यादि पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नगर उंटारी थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, नगर उंटारी अंचल, महिला थाना प्रभारी, नगर उंटारी एवं थाना प्रभारी, नगर उंटारी के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, थाना में उपस्थित सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों की समस्या से भी अवगत हुए।

You may have missed