उग्रवादियों ने देर रात पत्थर प्लांट पर किया हमला
राॅंची। पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान प्लांट पर उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात हमला किया। इस हमले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और मजदूरों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद आज शनिवार को राॅंची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये।
