पत्थलगड़ा सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रविदास जयंती

0
80a352a1-39ae-433f-a7e7-ef7d22a18e20

पत्थलगड़ा सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रविदास जयंती

पत्थलगड़ा जिप सदस्य व मुखियाओं ने कहा, देश की उन्नति के लिए संतों का अनुसरण है जरूरी

चतरा / पत्थलगडा प्रखंड सहित पूरे चतरा जिले में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी, बेलहर, नावाडीह व खैरा गांव में आकर्षक पंडाल का निर्माण कर संत रविदास की प्रतिमा व चित्र स्थापित कर पूरे उत्साह के साथ विधिवत पूजा अर्चना कि गई। इस दौरान जीप सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत, मुखिया राधिका देवी, कंचन देवी, समेत अन्य जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने उक्त सभी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति व सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही सत्यवादी व परोपकारी थें। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने व इनके बताए मार्ग पर हम सभी को चलने कि जरूरत है। जबकि मुखिया ने कहा कि फलक से उतरा एक सितारा फलक में समा गया, उच्च नीच का भेद मिटा कर आसमां में समा गया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए और जाति पाती से ऊपर उठकर समता मूलक समाज के निर्माण के लिए जो संदेश दिया इसे आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज बचेगा तभी देश बचेगा। मौके पर अंबेडकर युवा क्लब सिंघानी के अध्यक्ष बालेश्वर रविदास, सचिव मनोज रविदास, कोषाध्यक्ष अशोक रविदास, राजकुमार रविदास, जग्गू रविदास, जमन रविदास, मुकेश रविदास, मंजू देवी, देवंती देवी, चिंता देवी, शांति देवी, पूनम देवी आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *