पत्थलगड़ा में जमीन केस निपटारे खातिर राजस्व शिविर, गांव वालों ने कराए दाखिल-खारिज

सांसद प्रतिनिधि बोले – गांव-गांव जाकर शिविर की जानकारी दीजिए, ताकि लोग अपना जमीन मामला निपटा सकें

सत्ता की खोज

चतरा : जिले में लोगों को जमीन से जुड़े केस घर के पास ही निपटाने के लिए चतरा प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में विशेष राजस्व शिविर लगवाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में राजस्व शिविर लगाया गया, जिसमें गांव के कई लोग अपने कागज लेकर पहुंचे।
शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक भगत, अंचलाधिकारी सह बीडीओ उदल राम और पंचायत की मुखियाओं ने मिलकर किया।
डीआरडीए निदेशक ने बताया कि दाखिल-खारिज, नामांतरण, जमीन का बंटवारा और प्रमाण-पत्र जैसे काम अब लोगों को प्रखंड में ही शिविर के जरिए आसानी से किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़ें।
आयोजित शिविर के मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को शिविर की जानकारी दी जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर अपने जमीन का केस निपटा सकें। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी नहीं मिलने के कारण लोग अपना काम नहीं करा पाते, इसलिए प्रचार-प्रसार जरूरी है।
शिविर में कई लोग ने अपने जमीन से जुड़े मामले का आवेदन दिया, जिस पर वहीं जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सभी केस का निष्पादन पारदर्शी और जल्दी किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बताते चलें कि यह शिविर उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर जिले भर में चल रहा है, जिससे गांव के लोगों को जमीन केस में राहत मिल रही है और काम समय पर निपट रहा है।

You may have missed