पत्रकार राजदीप आर्यन की माता के इलाज हेतु इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने दी आर्थिक सहायता
गिरिडीह : स्थानीय पत्रकार राजदीप आर्यन की माता योगीता देवी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। उनकी दोनों किडनी में पथरी होने के कारण स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया, जिस पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें तुरंत विश्वनाथ नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनका ऑपरेशन सोमवार रात को होना तय है।
इस कठिन समय में राजदीप आर्यन ने समाज से सहयोग की अपील की थी। उनकी अपील पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की सदस्याओं ने आगे बढ़कर मानवीय पहल करते हुए आर्थिक मदद प्रदान की।
क्लब की ओर से 10,000 का योगदान दिया|
पत्रकार राजदीप आर्यन ने इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सहयोग के लिए सभी सदस्याओं के प्रति आभार जताया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में मिला यह सहयोग उनके लिए संबल का काम करेगा।
इस अवसर पर क्लब की पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया, संगीता सिंहा , तनुजा सहाय , संगीता सिंह, तनुजा भूषण उपस्थित रहीं।
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और आपसी सहानुभूति बढ़ाने के दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है।

