पत्नी की सरकारी नौकरी छुड़ाने में लगा व्यापारी पति, मामला पहुंचा महिला आयोग

0

यूपी। आगरा में पति ने अपनी पत्नी के सामने साथ रहने की शर्त रखते हुए कहा कि अपनी नौकरी छोड़ दो। पत्नी लेखपाल बन गई। पति को पत्नी की सरकारी नौकरी रास नहीं आ रही है। उसने साफ कह दिया है कि साथ रहना है तो नौकरी छोड़नी पड़ेगी। यह मामला पुलिस के पास आया है। रविवार को दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए बुलाए गए थे। फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है। युवक और युवती दोनों शमसाबाद के निवासी हैं। युवक व्यापारी है। हार्डवेयर की दुकान है। 13 साल पहले शादी हुई थी। तीन साल पहले पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई। वह लेखपाल बन गई। नौकरी लगने के बाद शुरू में सब कुछ ठीक रहा। महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि पति नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है। वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती है। पति आरोप लगाता है कि वह घर का काम नहीं करती है। जबकि ऐसा नहीं है। इतना जरूर है कि पहले उसे खर्चे के लिए पति से रुपये मांगने पड़ते थे। अब वह खुद कमाती है। उसे रुपये के लिए हाथ नहीं फैलाना पड़ता। पति और पत्नी के बीच बढ़ते विवाद के चलते महिला मायके में रह रही है। पति ने कहा कि पत्नी का व्यवहार बदल गया है। वह घर पर कोई काम नहीं करना चाहती। उससे ठीक से बात नहीं करती है। सीधे मुंह जवाब नहीं देती है। यह सब कुछ उसकी नौकरी लगने के बाद हुआ। वह पत्नी को साथ तभी रखेगा जब वह नौकरी छोड़ देगी। दोनों को समझाया जा रहा है। कहा गया कि नहीं बात बनती तभी फिर अलग होने पर फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *