पटना में PM मोदी के जन्मदिन से पहले अनोखा आयोजन

पटना में PM मोदी के जन्मदिन से पहले अनोखा आयोजन

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनोखा आयोजन किया। कालीघाट में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र का 76 किलो दूध से अभिषेक किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किए जाने की बात कही गई है।

इसी क्रम में पटना में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।