पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण एवं रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन

हुसैनाबाद/हैदर नगर:
हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम — लोक जन चेतना मंच के तत्वावधान में एक महत्त्वपूर्ण जनसहभागिता आधारित अभियान के तहत दिनांक 4 अगस्त 2025 को दंगवार से भीमबराज मोहम्मदगंज तक सड़क किनारे स्थित वृक्षों की पूजन, रक्षा सूत्र बांधने तथा खाली स्थानों पर पौधारोपण का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस पर्यावरणीय पहल की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दंगवार से होगी। इसके पश्चात कार्यक्रम क्रमशः हैदरनगर (10:30 से 11:30 बजे तक) एवं मोहम्मदगंज (11:30 से 12:30 बजे तक) में सम्पन्न होगा। इस अभियान का समापन भीमराज मोहम्मदगंज में एक मानस श्रृंखला के रूप में किया जाएगा, जिसमें सहभागीगण वृक्षों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य वृक्षों के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना को सामाजिक स्तर पर सुदृढ़ करना। खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर पौधारोपण कर हरित पट्टी का विस्तार करना। आम नागरिकों को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ते हुए सामूहिक जागरूकता का निर्माण करना। इस पुनीत कार्य में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तथा हैदरनगर, हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज प्रखंडों के सभी संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी, जल सहिया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, किसान मित्र, पीडीएस डीलर, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन सक्रिय भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं लोक जन चेतना मंच के अध्यक्ष प्रेमतोष कुमार सिंह (अधिवक्ता) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण न केवल आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। हर नागरिक अपने घर के सामने कम से कम एक पौधा लगाकर इस मुहिम को सफल बना सकता है। आपका साथ, हमारा प्रयास हर घर, एक पेड़।

You may have missed