प्रशांत किशोर से मिले सुधीर यादव, पंचायत की सड़क व जनसमस्याओं से कराया अवगत
प्रशांत किशोर से मिले सुधीर यादव, पंचायत की सड़क व जनसमस्याओं से कराया अवगत
पाटन पलामू। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रशांत किशोर की नियुक्ति के बाद जंघासी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान सुधीर कुमार यादव ने अपने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रोड इमली विष्णुदेव सिंह के घर से मंदीप सोनी के घर होते हुए शिव पहाड़ शिव मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग रखी।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी रोड पंचकेडिया से कुमराह कमेश उरांव के घर होते हुए रामधनी उरांव के घर तक सड़क निर्माण तथा बनासो तीनमुहान अखाड़ा से जिजोई नदी स्थित श्मशान घाट तक सड़क निर्माण का मुद्दा भी उठाया।
सुधीर यादव ने पंचायत स्तर की अन्य जनसमस्याओं की जानकारी भी प्रशांत किशोर को दी। इस पर प्रशांत किशोर ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द ही पंचायत का भ्रमण करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
मुलाकात के दौरान उनके साथ युवा सरना समिति जिलाध्यक्ष पलामू सह प्रखंड अध्यक्ष पाटन दयानंद टोप्पो मौजूद थे
मुलाकात के दौरान पंचायत की सड़क, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

