डगरा पुलिस पिकेट में सूबेदार बुचून पाल को गोली लगी, मौके पर मौत

बड़ी खबर

डगरा पुलिस पिकेट में तैनात JAP 08 के सूबेदार बुचून पाल कूद को मारी गोली मौत

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरा पुलिस पिकेट से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां तैनात JAP 08 के सूबेदार बुचून पाल की गोली लगने से मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। पिकेट में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि सूबेदार बुचून पाल खून से लथपथ शव पड़े थे।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रशांत कुमार, छतरपुर इंस्पेक्टर द्वारिका राम, नौडीहा थाना प्रभारी नीरज कुमार और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जा रहा है कि सूबेदार पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई सुबोदर पाल को शव को पिकेट में सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दिया गया है परिजनों की पहुंचने के बाद शव को आगे की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारण की आशंका जताई जा रही है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे पिकेट में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।