प्रमुख पंचम प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के सभागार में शिक्षा समिती की हुई बैठक
प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई प्रस्ताव हुए पारित
पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार की दोपहर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक हुई, बैठक में प्रखंड प्रमुख के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद ,प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू, बीपीओ पंकज कुमार बच्चन एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी सीआरपी एवं बीआरपी कर्मी उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए गए वही विद्यालय की समस्याओं को सभी संबंधित बीआरपी सीआरपी के माध्यम से जानकारी ली गई , आधार, जन्म प्रमाण पत्र, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति सहित अन्य मामलों पर विशेष चर्चा हुई एवं इसमें कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो जिसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कैंप लगाकर आधार एवं खाता संबंधित कार्य को संपादित करने के निर्देश दिए इसके साथ ही विद्यालय अवधि के दौरान दूसरे कार्य में व्यस्त रहने वाले शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी वहीं वैसे बच्चे जो सिर्फ विद्यालय में नामांकन करवा कर कहीं और अध्यन कर रहे हैं उन्हें भी चिन्हित कर उनका नाम हटाया जाए ताकि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सत प्रतिशत सुनिश्चित हो सके। इस दौरान प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी के सहयोग से हर संभव प्रयास किया जा रहा है बच्चों को उनका हक अधिकार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले जिसे लेकर आज बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीआरपी सीआरपी कर्मी मौजूद थे।

