प्रखंड परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण, प्रमुख व बीडीओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

पाटन (पलामू ): गुरुवार को प्रखंड परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख शोभा देवी,पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा, बीपीओ स्वीटी सिन्हा तथा नवाखास के मुखिया मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर सुमन सिंह, बीएफटी विनोद यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed