प्रेमिका से होनी थी शादी, घरवाले सब राजी फिर भी युवक ने गला दबा कर दी हत्या

0
15aee72de8e691e3a1b41ebb9ae9cfc2573d2c1f7e2d3fa879f10926da41a447

मध्य प्रदेश स्थित गुना से हैरान करने देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जिस युवती से हत्यारे शख्स की शादी होनी थी, उसी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। कत्ल करने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और पीछे की वजह भी बताई।

 

जानकारी के अनुसार, लड़का सोनू और लड़की किरन (प्रतीकात्मक नाम) एक ही गांव में रहते थे. दोनों को एक दूजे से मोहब्बत थी। घरवालों को लगा कि दोनों की शादी करा देना ही उचित होगा परन्तु इसी दौरान लड़की 24 अप्रैल को कहीं गायब हो गई।

युवती की मां ने उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया मगर उसका कुछ पता नहीं चला सका. थक-हारकर पीड़ित मां ने पुलिस में गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. फिर 6 दिनों तक लापता रहने के बाद लड़की की लाश सुहाया गांव से 11 मील दूर कच्चे कमरे में पन्नी के भीतर लिपटा हुआ मिला. लाश को गोबर के ढेर के नीचे दबाकर रखा गया था।

हत्यारे शख्स ने बताया कि उसे लड़की का स्वतंत्र व्यवहार ठीक ठाक नहीं था. वो दूसरों से बात करती थी. रिंकू शादी करने के लिए राजी था और निरंतर दबाव भी बना था, मगर प्रेमिका विवाह की बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *