प्रधानमंत्री के आह्वान पर मौर्या फार्म हाउस में फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ गूंजा जयघोष
आज पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित अपने मौर्या फार्म हाउस में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गर्व के साथ तिरंगा फहराया। 🇮🇳
इस मौके पर उपस्थित प्रो. बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी, सुधीर तिवारी, विधायक मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू वर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने देशभक्ति के इस अभियान में हिस्सा लिया और राष्ट्रगान के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।

