प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने लोहड़ी पर्व बड़े ही सादगी के साथ मनाया
प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने लोहड़ी पर्व बड़े ही सादगी के साथ मनाया
गिरिडीह। प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने मंगलवार की देर शाम को लोहड़ी पर्व बड़े ही सादगी के साथ मनाया। गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा के मुख्य प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने सबसे पहले लोहड़ी जलाई। इसके बाद आग के चारों ओर घूम कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। सिख समाज के लोगों ने आग में तिल, गजक, रेबड़ी, फूला, मंगूफली आदि डाले। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ सम्मी, अमरजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा , तरनजीत सिंह खालसा उर्फ जिमी, कुंवरजीत सिंह देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, राजू चावला, कुशल सलूजा, प्रिंस सलूजा समेत सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने शिरकत की और लोहड़ी का आनंद उठाया।

