प्रदेश कमेटी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रंका विधायक सह मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के आवास पर ज्ञापन सोपा

0
4bb62425-04ea-4bed-bd92-ad6dc6d62dfc

गढ़वा 30 जून 2024 रविवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला इकाई गढ़वा के द्वारा प्रदेश कमेटी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के आवास पर ज्ञापन सोपा गया वहां उपस्थित शिक्षक नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा में स्पष्ट अंकित था की सरकार गठन के 3 महीने के अंदर आपकी चिर परिचित मांग वेतनमान लागू कर आपकी समस्या सदा के लिए समाप्त कर दी जाएगी परंतु वर्तमान सरकार का कार्यकाल लगभग पूर्ण होने को है परंतु अभी तक हमारी मांग वेतनमान के प्रति सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है जिससे हमारे बीच काफी निराशा है परंतु चुकी हम लोगों ने इस सरकार को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए हम लोग इस सरकार से काफी उम्मीद रखे हुए हैं सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में यदि हमारे मांग के प्रति सकारात्मक पहल करती है तो ठीक है अन्यथा बाध्य होकर हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होंगे प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो गई है शिक्षक नेताओं ने माननीय मंत्री से आग्रह किया की अभिलंब हमारी मांग वेतनमान को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्ण कराई जाए अन्यथा बाध्य होकर हम लोग मुख्यमंत्री आवास घेराव जैसे बड़े कार्यक्रम करने को मजबूर होंगे हमारी मांगे सीधी सी है उपयुक्त नामावली बनाकर हम शिक्षकों को वेतन मान देकर हमारा भविष्य सुरक्षित करें क्योंकि हम शिक्षक बनने के सारे नॉर्म्स को फुलफिल करते हैं हम टेट पास हैं आकलन पास हैं तथा 20 वर्षों से ऊपर हमारा शैक्षणिक अनुभव है तो क्यों नहीं हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर वेतनमान दिया जा सकता है,
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी गढ़वा जिला अध्यक्ष सूर्य देव तिवारी चिनिया प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव मेराल प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा निजाम अशोक यादव गणेश परिया दीपक सिंह गोपाल यादव रामरेखा साहू सुनील विश्वकर्मा राजेंद्र गुप्ता तैयब अंसारी सहित सैकड़ो सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *