प्रदेश कार्यकारी बैठक की द्वितीय दिवस संपन्न
आज कि बैठक में विद्यार्थी परिषद के आगामी कार्यक्रम हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आने वाले कार्यक्रम की सार्थक चर्चाएं एवं योजनाएं बनाई जिसमें नवीन इकाई गठन संपर्क स्थान कोष कार्यालय सोशल मीडिया सेविस्कर ऐसे विभिन्न विषयों पर चर्चाओं में परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
साथ ही साथ केंद्रीय प्रवास,छात्र नेता प्रवास एवं जनजातीय गौरव दिवस,सामाजिक समता दिवस पर सार्थक चर्चाएं हुई जिसमें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रत्येक जिले में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित प्रतियोगिता भाषण संगोष्ठी आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा की विरासत एवं संघर्ष को आम जनमानस को अवगत कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम झारखंड के प्रत्येक जिले में हो ऐसा सुनिश्चित किया गया।
सदस्यता की चर्चा में विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत ने इस बार एक लाख की आंकड़ा को पार करते हुए 22 सितंबर तक दो लाख 80 हजार की आंकड़ा तक पहुंचाने की परिषद कार्यकर्ता ने योजना बनाई है।
चर्चा में नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया इसमें झारखंड के प्रत्येक युवाओं को नशा न करने की आग्रह को लेकर के प्रांत भर में अभियान चलाने का कार्य करेगी।
राज्य विश्वविद्यालय विधायक 2025 को लेकर के सार्थक चर्चाएं की गई एवं इसमें कुलपति एवं प्रतिकूलपति की नियुक्ति कुलाधिपति के द्वारा नियुक्ति किया जाए साथ ही साथ छात्र संघ जैसे संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए उसे पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चर्चा किया।
आज कि इस बैठक सह चर्चा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल जी प्रांत संगठन मंत्री नितेश कटारे जी एवं प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन जी की उपस्थिती रही!!
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्य समिति सदस्य दिशा आदित्य, प्रदेश कार्यालय मंत्री हर्ष राज, विनीत पांडे, मंजुल शुक्ला, रोहित देव दुबे, विपिन यादव,कौशल मिश्रा, किसलय तिवारी, मुन्ना यादव, शशिकांत सुमन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे!!
निवेदक-:
विनीत पांडे

