पूर्व विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बातें

0
8be9db9a-5608-48d0-9886-b9235296f75b

आज गिरिडीह विधानसभा के लिए निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार सहवादी के आवासीय कार्यालय में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 111 वें मन की बात को सुना।इस कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष महादेव दुबे,जिलामंत्री संदीप डंगाईच,संजय सिंह,महेश राम,दीपक स्वर्णकार,वीरेंद्र वर्मा,अशोक सिंह,सुरेश मंडल,हबलु गुप्ता,दीपक शर्मा,सिंकु सिन्हा,सुरेश सिन्हा,अजय पाठक,सुबोध सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात समाप्त होने के पश्चात निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के प्रथम मन की बात और 111वें संस्करण में वर्तमान परीस्थिति के संदर्भ में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया।उन्होंने कतर जैसे मुस्लिम देश भी हमारी भारत के हिंदी भाषियों के लिए हिंदी में रेडियो चैनल को खोला गया है।जो कतर में बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है।यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है।आज भारत का स्थान आर्थिक रूप,सैन्य शक्ति,विज्ञान के क्षेत्र में अपनी जो अतुलनीय छाप छोड़ने का कर रही है। शांति के संदेश को विश्व के पटल पर अपनी बातो को मजबूती से रखने का काम कर रही है।आज के भारत की तस्वीर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से हमारा आयुर्वेद और संस्कृति को पूरे विश्व में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का काम हो रहा है।जो 21 जून को 2024 को अपना 10 वर्ष पूरा किया,आज योग का महत्व को जानते हुए विश्व के सारे लोग योगाभ्यास पर जोर दे रहे है,लोग इसका लाभ ले रहे है।
अंत में उन्होंने देश की जनता को देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत बहुत आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *