पूर्व विधायक आनंद प्रताप देव महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने को लेकर की अपील

0
8aecba44-673d-49ae-a24c-12f813a06f1d

* पूर्व विधायक आनंद प्रताप देव महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने को लेकर की अपील

 

खरौंधी:- लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने को लेकर बाजार परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा किया गया. बैठक मे कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे. कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के एवं झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे,राजद नेता अभय कुमार पाण्डेय,डा.परवेज आलम आदि का भब्य स्वागत किया.इस मौके पर एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर ने किया. जबकि संचालन हिफाजत अंसारी ने किया.बैठक में वक्ताओं ने केंद्र में स्थापित भाजपा सरकार की कमियों पर चर्चा किया . वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में अगर भाजपा सरकार आयी तो लोकतंत्र को तहस नहस कर देगी. चुनाव होना बंद हो जाएगा. तानाशाही वाला शासन चलेगा. वक्ताओं ने प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी एवं बूथ कमेटी के सदस्यों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि ममता भुईयां को जीताने में दिन रात एक कर देना है. उन्होंने कहा कि ममता भुईयां को अपार समर्थन मिल रहा है.अबकी बार उनकी जीत सुनिश्चित है.
उपस्थित लोग ज़िप सदस्य सह झामुमो नेता धर्मराज पासवान, बीससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद, झामुमो नेता अशोक ठाकुर, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, डॉक्टर चरित्र मेहता, वल-किशोर यादव, जगरनाथ पाल, श्याम सुंदर राम,समसुदीन अंसारी, शिवकुमार यादव, मुक्तेश्वर पाण्डेय,रामगहन मेहता, कृष्णा प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *