पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने नए थाना प्रभारी को बुके देकर किया स्वागत

0
d0c48942-94b3-41e5-a702-76877fecaa12

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने नए थाना प्रभारी का बुके देकर किया स्वागत।

मनिका- पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत प्रसाद साहू और समाजसेवी अख्तर अंसारी ने गुरुवार को मनिका थाना के नए प्रभारी शशि कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया। उन्होंने थाना प्रभारी से आग्रह करते हुए कहा कि समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र किया जाए जिससे ग्रामीणों को सहूलियत हो। मौके पर थाना प्रभारी शशि कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सेवा हेतु हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र के लोग अफवाह पर ध्यान ना दे एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर सबसे पहले मनिका थाना को सूचित करें। सभी समस्याओं का समाधान होगा। वही पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत प्रसाद साहू और समाजसेवी अख्तर अंसारी ने थाना प्रभारी को मनिका प्रखंड का पदभार लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed