पूर्व मुख्यमंत्री का मनिका में भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री का मनिका में भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
मनिका – लातेहार जिले के मनिका प्रखण्ड मुख्यालय के पचपेड़ी चौक के समीप भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के आवास में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत गर्वजोशी के साथ भाजपाइयों ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से मेदिनीनगर जाने के क्रम में मनिका के भाजपाइयों से मिले और परिचय प्राप्त कर हाल-चाल जाना। उसके बाद लातेहार जिले प्रथम जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, लव दुबे, सतनारायण प्रसाद, बबन पासवान, रजत कुमार, गायत्री देवी, दरोगी यादव, अमरेंद्र यादव, दिलीप यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
