पूनम बरनवाल के नेतृत्व में स्नेह दीप वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित

पूनम बरनवाल के नेतृत्व में स्नेह दीप वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित

गिरिडीह:
महासभा बरनवाल महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम बरनवाल के मार्गदर्शन में ईसरी–डुमरी महिला समिति द्वारा स्नेह दीप वृद्धाश्रम, गिरिडीह में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वृद्धजनों को स्वेटर, इनर, गरम मोज़े, कंबल के साथ-साथ खाद्य सामग्री जैसे नमकीन, तिल के लड्डू, फल एवं ब्रेड वितरित किए गए। ठंड के मौसम में इस सहायता से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली।

कार्यक्रम में समिति की सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा भावना के साथ सहयोग किया। इस छोटे से प्रयास से बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी सदस्यों को भावुक कर दिया।

ईसरी–डुमरी महिला समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम बरनवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में ऐसे सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

You may have missed