पलामू: टेलर विमेन गारमेंट्स प्रशिक्षण पूरा, 27 प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

आज दिनांक 03/09/2025 को 31 दिवसीय टेलर विमेन गारमेंट्स के प्रशिक्षोपरांत 27 प्रतिभागियों को एसबीआई आरसेटी , पलामू के निदेशक श्री ब्रह्मानंद साह द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया ! जिसका मूल्यांकन कार्य नार के प्रमाणित एसेसर द्वारा किया गया ! प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को सिलाई कटिंग व विभिन्न प्रकार के पोशाक निर्माण कला , स्कूल ड्रेस निर्माण तथा आधुनिक पोशाक निर्माण के साथ ये साथ उद्यमिता विकास का भी प्रशिक्षण दिया गया ! इस कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय श्री जितेंद्र मेहता , संकाय श्री जयंत चक्रवर्ती कार्यालय सहायक श्री मणिकांत दुबे श्री शशिरंजन कुमार, सहायक श्री मनोज चौधरी, श्री संजय व श्री अमरनाथ उरांव एवं 27 प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे ! निदेशक ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी तथा भविष्य में अपना वस्त्र निर्माण का काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया ! श्री जितेंद्र मेहता ने सभी को धन्यवाद दिया ! विदित है कि सीबीआई आरसेटी , पलामू ग्रामीण बेरोजगार युवक ये युवतियों को स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देती आ रही है !