पलामू: शिक्षा मंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि

पलामू- झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पलामू की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंहा के नेतृत्व में जिला कार्यालय में हुई । इस शोकसभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए । कार्यक्रम की शुरुआत स्व रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई ।इसके बाद उपस्थित लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंहा ने कहा कि स्व रामदास सोरेन केवल एक राजनेता ही नहीं,बल्कि झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे। और कोल्हान में झामुमो के भीष्म पितामह के नाम से जाने जाते थे,उनके छत्रछाया में संगठन ताकतवर बनाऔर राज्य स्तर तक विधायक,मंत्री होने के साथ साथ जिलाध्यक्ष के रुप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान किया।उनके निधन से राज्य ने एक सच्चा मार्गदर्शक और जननायक खो दिया।उनकी स्मृतियां और विचार सदैव लोगो को प्रेरित करते रहेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी,चंदन सिन्हा,सुशीला मिश्रा,जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंहा, बालकिशन उरांव,रमेश सिंह,विशाल सिन्हा संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, शाहबाज आलम, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, मन्नत सिंह बग्गा युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार, कौशल किशोर,अरविन्द चौधरी, संजय चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मंजू देवी, रज़िया नियाजी, बेवी देवी व्यापार मोर्चा दीपू चौरसिया क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंहा वरिष्ठ नेता अविनाश देव, हाजी ललन सनी शुक्ला , मुकेश चौधरी छात्र मोर्चा सचिव सैय्यद फैजल, सैय्यद सोनू, कौशल सिंह, कौशिक,चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरूदीन अंसारी, उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी, नलिन चंद्र कुमार,हुसैन मियां,मुस्लिम अंसारी, अनिल चंद्रवंशी लेस्लीगंज नवलेश मेहता, कुलदीप यादव,सुनील सिंह, मुस्ताक अहमद पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंहा,संजय सिंह ,अरुण पासवान रामगढ़ प्रखंड माइकल अंसारी, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सहित सैकड़ों जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए