पलामू सांसद की अध्यक्षता में रेलवे संसदीय समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं और स्टेशन विकास पर मंथन

आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय में रेलवे मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विशेषकर हुसैनाबाद अनुमंडल के रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं रेल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुगम बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्टेशनों पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, सुरक्षा, दिव्यांगजन सुविधाएं, यात्री शेड, टिकट व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, क्षेत्र की जन-अपेक्षाओं से जुड़े लंबित विकास कार्यों एवं प्रस्तावों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध भी किया गया।

श्री राम ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से समिति को अवगत कराया तथा बैठक में उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। रेलवे केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास का मजबूत आधार है। पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं रेल अवसंरचना को और अधिक सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

रेलवे पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से रेलवे के विकास को नई गति मिलेगी एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, माननीय सांसदगण, समिति के सदस्यगण, मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीणा, मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक श्री राजीव रंजन सहित रेलवे पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।