मनातू के चर्चित पत्रकार अनिल कुमार को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,,केस नंबर 14/2026 में मिली जमानत
मनातू के चर्चित पत्रकार अनिल कुमार को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,,केस नंबर 14/2026 में मिली जमानत
मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के चर्चित पत्रकार अनिल कुमार को माननीय झारखंड उच्च न्यायालय हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज केस संख्या 14/2026 में सुनवाई करते हुए नियमित जमानत (बेल ) प्रदान कर दी है।इस फैसले के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय पत्रकार जगत में खुशी की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार,,केस संख्या 14/2026 को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पत्रकार अनिल कुमार के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा और आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जमानत की गुहार लगाई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार अनिल कुमार को जमानत की सुविधा प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया है।
मनातू प्रखंड सहित पूरे पलामू जिले के पत्रकारों और प्रबुद्ध जनों ने माननीय उच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था।और इस आदेश से एक बार फिर सच की जीत हुई है।

