पलामू में ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ अभियान, संविधान की रक्षा की उठी आवाज़

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में 13वां दिन जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान पलामू जिला के उटारी प्रखंड में आयोजन किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला के संयोजक सुरेंद्र तिवारी जी उपस्थित हुए सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने संविधान के निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माला अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की और पदयात्रा करके देश के प्रधानमंत्री जी से मांग किया गया कि गृह मंत्री को बर्खास्त करें लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि देश संविधान से चल सकता है संविधान पर प्रहार करना भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की फितरत हो गई है
देश के लोकतंत्र व संविधान पर हमला हो रहा है और कांग्रेस ही संविधान की रक्षा करेगी। कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रखंड मुख्यालय में जय बापू जय भीम जय संविधान मार्च का आयोजन किया जा रहा है अभियान मार्च के माध्यम से पूरे जिले में लोगों को उनके संवैधानिक मूल्यों के बारे में बताने काम किया जा रहा और साथ यह भी कि कैसे बीजेपी की सरकार देश के संविधान और उसके मूल्यों पर हमला कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। जब तक देश के प्रधानमंत्री गृह मंत्री को बर्खास्त नहीं करेगा और गृह मंत्री देश से माफी नहीं मांगेगा तब तक यह अभियान चलता रहेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी संतोष चौबे सतनारायण तिवारी अशोक सिंह आलोक चौबे शैलेंद्र चौबे अश्विन चौबे रेखा देवी बृजेश चंद्रवंशी पार्वती देवी नगीना देवी कांति देवी उमा तिवारी अशर्फी चंद्रवंशी विनय पाठक जितेंद्र पाठक शमीम अंसारी बबन बैठा छोटन सिंह नागेंद्र सिंह विनोद सिंह अखिलेश राम विजय रविदास सैकड़ो के संख्या में उपस्थित थे