पलामू मैं बंद पड़े बालू के उठाव से मजदूरों की स्थिति दयनीय–रूचिर तिवारी
पलामू मैं बंद पड़े बालू के उठाओ से मजदूरों की स्थिति दयनीय–रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने मेदनीनगर नगर निगम अन्तर्गत बेलवाटीका शाखा में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों की जन समस्याओं और उनके निदान पर विचार गोष्ठी किया गया। मौके पर भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि 1 मई 1886 ईस्वी में अमेरिका के शिकागो शहर में हुई खूनी संघर्ष के बाद 8 घंटा काम का अधिकार मजदूरों को मिला था साथ ही साथ देश हित में मजदूरों के हितों में कई अच्छे कानून बने थे जिनका आज केंद्र की भाजपा सरकार खत्म करने में लगी हुई है कंपनी एक्ट, लेबर एक्ट ,फैक्ट्री एक्ट में लगातार संशोधन कर मजदूर संगठनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं मनरेगा के मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों , कंपनी में काम कर रहे हैं वर्करों एवं ठेका के मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है पलामू जिला में बंद पड़े बालू का उठाव के चलते आज प्रतिदिन हजारों दिहाड़ी मजदूरों को कम नहीं मिल पा रहा है जबकि इस ओर झारखंड सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का भी कोई ध्यान नहीं है वहीं मनरेगा की मजदूरों की मजदूरी बहुत ही कम है जिसे बढ़ाकर 500 रू करने की आवश्यकता है। मौके पर इंकलाब जिंदाबाद दुनिया के मजदूर एक हो जैसे नारा लगाकर आम जनता से यह आवाहन किया गया कि मजदूरों के पसीना बहाने से पहले उनकी मजदूरी मिल जानी चाहिए। बैठक में अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, श्रद्धानंद तिवारी, ललन कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह,नसीम राइन सहीत कई लोग उपस्थित थे।
