हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव,
लोकसभा चुनाव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन और शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी मैदान में है। झामुमो उन्हें फिर से टिकट दिया है। हालांकि ये टिकट उन्हे ओड़िशा से दिया गया है। शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन 2019 में भी लोकसभा चुनाव में मैदान में थी, लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। वो फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगी।
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा की मयूरभंज सीट से प्रत्याशी बनाया है। ओडिशा की मयूरभंज सीट एक अहम लोकसभा सीट है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की बहुलता है। यह जिला झारखंड की सीमा से भी लगती है। ओडिशा में चौथे चरण से मतदान होगा। बता दें कि अंजनी सोरेन को पार्टी की ओर से पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में भी मयूरभंज सीट से टिकट दिया गया था।
