पलामू के सतबरवा में नारायण सेवा समिति ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और गर्म कपड़े

सेवा ही साधना, समाज ही परिवार
पलामू के सतबरवा में नारायण सेवा समिति द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित

पलामू। ठंड की बढ़ती तीव्रता को देखते हुए नारायण सेवा समिति सब दरबार ट्रस्ट ने सतबरवा प्रखंड अंतर्गत सतबरवा पंचायत के नदीपार टोला में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को कंबल, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “सेवा ही साधना और समाज ही परिवार” की भावना के साथ वे निरंतर जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। ठंड से बचाव के लिए समय पर गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्दोष कुमार, विजय कुमार और महेंद्र जी उपस्थित रहे। उन्होंने वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई तथा स्थानीय लोगों को आगे भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

नारायण सेवा समिति सब दरबार ट्रस्ट नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। नदीपार टोला के निवासियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।