“पलामू के पुनर्वासित गांवों में ‘उन्नत पाठशाला’ की शुरुआत, बच्चों को मिली डिजिटल शिक्षा की नई राह”
पलामू – झारखंड सरकार ने पलामू जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एकत्वपूर्ण पहल की है. हाल ही में, झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, और मनिका के स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से एक डिजिटल ऑनलाइन स्मार्ट क्लास (उन्नत पाठशाला) का उद्घाटन किया. यह अत्याधुनिक शैक्षिक सुविधा गारु पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुजरूम और जयगीर गाँवों के बच्चों के लिए समर्पित है.
पुनर्वासित गाँवों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. क्योंकि कुजरूम और जयगीर गाँवों के इन परिवारों को पहले वन विभाग द्वारा पोलपोल कला नामक स्थान पर पुनर्वासित किया गया था. अपने मूल स्थान से विस्थापित होने के बाद, इन बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच सुनिश्चित करना एक चुनौती थी. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, झारखण्ड सरकार के तरफ से इस ‘उन्नत पाठशाला’ की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोडना है.

