पलामू के खिलाड़ियों ने 8वीं नेशनल गतका चैम्पियनशिप में जीते 7 पदक

0
6b162821-25a0-40f9-9ef8-ed5af62e8052

8 वा नेशनल गतका चैम्पियनशिप में पलामू के खिलाड़ियों ने जीता 7 पदक

संवाद: गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पंजाब के संगरूर में नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 23 अगस्त से 28 तक किया गया । जिसमें झारखण्ड राज्य गतका संघ से 90 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। झारखण्ड के सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिखाया। लेकिन पलामू जिला के खिलाड़ियों ने सूझ- बूझ और सही तकनीक को लगाते हुए झारखण्ड राज्य 7 पदक दिलाया। जिसमें संत मरियम स्कूल के अतुल सिंह और आर्यन पांडे के साथ ओरिएंट पब्लिक स्कूल के रिशु राज दांगी ने अंडर 11 टीम फरी सोती खेलते हुए हरियाणा को पछाड़ते हुए राजस्थान को हराकर , झारखण्ड को सिल्वर मेडल दिया। वहीं गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के पीहू रानी ने बालिका वर्ग के अंडर 11 में फारी सोती खेलते हुए कांस्य पदक जीती तो वहीं चंदानी कुमारी अंडर 17 टीम सिंगल सोती खेलते हुए कांस्य पदक जीती। तो वहीं ओरिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा अनामिका मेहता अंडर 14 खेलते हुए टीम फारी सोती में कांस्य पदक जीती। तो वहीं द कराटे एकेडमी का छात्र प्रियांशु कुमार ने अंडर 11 फारी सोती खेलते हुए कांस्य पदक जीता। यह सभी खिलाड़ी पलामू गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन एवं सदस्य दीपेंद्र सिंह के साथ संगरूर गए थे। मौके पर सुमित बर्मन ने बताया कि भारत देश में गतका सबसे लोकप्रिए खेल बन गया है। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 2 हज़ार 5 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था जो की भारत में खेल संघ के मुताबिक सबसे ज़्यादा चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले आंकड़े है। गतका खेल भारतीय ओलंपिक, खेलों इण्डिया, एस.जी.एफ.आई जैसे तमाम सरकारी खेल संगठनों से जुड़ कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम करती है। पलामू से जाने वाले खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इस प्रतियोगिता में पलामू जिला से 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें 7 खिलाड़ियों ने पदक जीत कर झारखण्ड राज्य को गौरवान्वित किया है। वहीं मौके पर पलामू जिला गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा की 8 वा नेशनल गतका चैम्पियनशिप में पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।और जिन खिलाड़ियों ने पदक नहीं जीता है उन्हे निराश नहीं होने की ज़रूरत नहीं है क्यों की लोहे पर एक बार हथौड़ा मारने से आकर नहीं बनता आपका एक बार चैंपियनशिप हारने से इतिहास नहीं बदलता आप लोग ऐसे खिलाड़ी हो जो इतिहास लिखोगे बस अपनी मेहनत की सीमा को और बढ़ाना होगा। वहीं उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण, मन्नत बग्गा, गुरबीर सिंह विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहीं झारखण्ड गतका संघ की सचिव विधा ने कहा की मुझे पलामू के गतका खिलाड़ियों पर गर्व है की इन्होंने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए झारखण्ड को मेडल दिलवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *