पलामू के हरिहरगंज में बटाने नदी पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवक गंभीर

पलामू के हरिहरगंज में बटाने नदी पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवक गंभीर

हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार गांव के समीप बटाने नदी पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खाद लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार दो युवक नदी की तेज धार में जा गिरे और पानी में फंस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को एक निजी स्कॉर्पियो से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर सुनील कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को तत्काल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के दौरान अस्पताल की 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर भी सवाल उठे। स्थानीय सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी के समय बार-बार कॉल करने के बावजूद 108 एम्बुलेंस सेवा से समय पर मदद नहीं मिलती। हादसे में घायल युवकों की पहचान खड़गपुर पार पहाड़ी निवासी नरेश यादव, पिता प्रमोद प्रसाद और पप्पू यादव, पिता प्रमोद प्रसाद के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों का मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है।

पलामू ब्यूरो: मनोज कुमार गुप्ता, हरिहरगंज

You may have missed