पलामू डीआईजी ने पांकी पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में मची हलचल

पलामू डीआईजी नौशाद आलम रविवार की देर शाम पांकी पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की एवं कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टर, केस डायरी, लंबित मामलों की फाइलें और शिकायत पंजी की बारीकी से जांच की। कई रजिस्टरों में अद्यतन कार्य में देरी देख उन्होंने नाराज़गी जताई और संबंधित कर्मियों को फटकार भी लगाई।
जनता की सुरक्षा और न्याय हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए और हर पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।”
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गश्ती व्यवस्था को मजबूत करें, गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखें और अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही थाना और निरीक्षक कार्यालय परिसर की साफ़-सफ़ाई की उन्होंने सराहना भी की।
निरीक्षण के दौरान पाकी पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम वर्क और जनता से बेहतर तालमेल बनाने की अपील की।

You may have missed