पिकअप से 3 लाख की शराब जब्त,

0
download (9)

पिकअप से 3 लाख की शराब जब्त,

 

वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के बैढ़न से उत्तर प्रदेश के बभनी होते हुए रधनवार पार कर छत्तीसगढ़ में एक पिकअप वाहन ने प्रवेश किया है, जिसमें शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते वाड्रफनगर में प्रवेश करते ही वाहन  की घेराबंदी की, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस कर्मियों को चकमा देने का प्रयास किया.पुलिस ने पिकअप वाहन का पीछा करते हुए सिविल अस्पताल के पास पकड़ लिया. पिकअप वाहन को चेक करने पर ट्राली में अंदर में शराब रखा हुआ था, और ऊपर फल लाने ले जाने वाले ट्रे को रखा गया था. पिकअप वाहन से अवैध रूप से तस्करी कर रहे 33 नग गोवा की पेटी, वहीं डबल रिचार्ज कंपनी की व्हिस्की तीन पेटी, और आठ पेटी माउंट प्रीमियम केन बियर जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 3,24,000 रुपए पुलिस ने बताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *