पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन की हो रही है तैयारी
लातेहार के OBC पिछड़ा वर्ग के द्वारा विशाल सभा का आयोजन किया गया, दिनांक 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को होने वाले मेदिनीनगर में महासम्मेलन के बारे में हुई चर्चा
युगल पाल ने की अध्यक्षता, पार्टी और दाल का नहीं अपनी समुदाय ओबीसी रहेगा सबसे पहले।
पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लातेहार के द्वारा आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को शिवाजी मैदान डाल्टनगंज में 09:00 बजे पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता व अधिकार महासम्मेलन की तैयारी के लिए की चलाई जा रहे रथ यात्रा पहुंच लातेहार जिला।
लातेहार जिला के ओबीसी समुदाय के लोगों ने डाक बंगला के परिसर में विशाल सभा का आयोजन कर यह सुनिश्चित किया कि हमें अपना हक और अधिकार के लिए खड़ा होना ही पड़ेगा ।
इस सभा में जाति आधारित जनगणना करना जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जनसंख्या के आधार पर सभी सरकारी नौकरियों में आरक्षण सुनिश्चित करना तथा झारखंड के सभी जिलों में ओबीसी का आरक्षण तत्काल सुरक्षित करना आदि विषयों पर चर्चा हुई।
मौके पर ओबीसी संयोजक मंडल पलामू प्रमंडल ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र के हिसाब से ओबीसी समाज के निर्माण में अपनी भूमिका अलग बनानी होगी हम में चाणक्य और चंद्रगुप्त छिपे पड़े हैं बस उन्हें निखारने की देर है क्योंकि सबसे शक्तिशाली वंश के रूप में मौर्य वंश को जाना जाता है जिन्होंने भारत की भौगोलिक स्थिति को बदल कर रख दी थी, आप सभी ओबीसी पिछड़ा वर्ग समाज से मैं अनुरोध करता हूं की भारी से भारी संख्या में 11 तारीख दिन रविवार सुबह 9:00 बजे शिवाजी मैदान में आयोजित महा सम्मेलन में उपस्थित होकर अपने समाज में अपनी भूमिका को प्रदर्शित करें
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा जिला लातेहार के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि ओबीसी समुदाय के द्वारा जितना टैक्स जीएसटी के पैसे दिए जाते हैं उतना कोई समुदाय नहीं देता है इसी टैक्स के पैसे से समुचित विकास समग्र विकास का प्रारूप तैयार होता है हमें एकजुट होने की जरूरत है ताकि सरकार तक हमारी बात पहुंच जाए
युगल पाल ने कहा कि सभी समुदाय को उनका अधिकार मिल चुका है चाहे वह स्वर्ण समुदाय से हो चाहे वह स्टेशी समुदाय से हो उनका हक उनका अधिकार और उनकी आरक्षण उनको मिल चुकी है पर आज ओबीसी समुदाय इस सूची से अलग है आखिर क्यों?
अख्तर अंसारी ने कहा कि ओबीसी समुदाय किसी एक जाति के लिए नहीं होती है इस जाति में सभी लोग जो पिछड़े वर्ग से आते हैं उनका समावेश है आज उनकी हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हम लोग खड़े हैं
