पेयजल की आपूर्ति में लंबे समय से कचड़ा आने से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
Untitled

पेयजल की आपूर्ति में लंबे समय से कचड़ा आने से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

शहर में हो रही पेयजल की आपूर्ति में लंबे समय से कचड़ा आने से आक्रोसित लोगों ने गुमला के पटेल चौक को जाम कर दिया। जिसके चलते गुमला -रांची – छत्तीसगढ़, उड़ीसा जाने वाले सभी मुख्य मार्ग बंद रहे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने जाम हटा लिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
गौरतलब है कि नागफेनी पाइप लाइन जलापूर्ति योजना से शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है। इस पाइप लाइन में अकसर कोई ना कोई समस्या बनी रहती है। अब कुछ माह से इस पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत लोगों ने संबंधित विभाग से की थी।
लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इसपर कोई पहल नहीं की गई। नतीजा लोगों ने मेन रोड को जाम कर दिया। बहरहाल गर्मी का मौसम भी नजदीक है ऐसे में विभाग को पहल करते हुए पाइप लाइन की मरामति के साथ नियमित पानी की आपूर्ति के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि लोगों को पेयजल के लिए सड़क जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *