पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आज 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है। इसको लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला। पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल 109 रुपए और डीजल 96 रुपए पहुंच गया है। ये तो बस शुरुआत है। महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा, क्योंकि चुनाव खत्म हो गए।’