पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद एवं सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 11/10/ 2025 दिन शनिवार मेराल प्रखंड के पेशका उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 7 plv के सदस्यों के द्वारा लिगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नियाजउद्दीन अंसारी ने किया कार्यक्रम की शुरुआत plv रमाशंकर चौबे ने सर्वधर्म प्रार्थना से की तथा उन्होंने कहा कि छात्र एवं छात्राएं भारत देश के भविष्य हैं अनुशासन में रहकर नियमित शिक्षा अध्ययन करें तथा अपना लक्ष्य हासिल करें नशा से दूर रहें तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोग वृक्ष लगाए तथा उसे बचाएं कार्यक्रम में plv मुरली श्याम तिवारी ने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गठन 1987 को हुआ था उसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है जो लोग छोटे-छोटे घरेलू झगड़ों में अपना समय एवं रुपया की बर्बादी करते हैं उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 ,बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 एवं घरेलू हिंसा पीड़ित महिला के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर एवं मजदूरों के हित में और असंगठित मजदूरों के निबधन की लिए प्रेरित किया। साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी,वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी।
पीएलबी श्री यशवंत मिश्रा ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 एवं महिला के साक्षरता बढ़ाने पर बल दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सावित्रीबाई फुले योजना ,नशा समाज के लिए अभिशाप है इस पर रोक लगना चाहिए हम सबका यह कर्तव्य है इसमें आप सभी बच्चों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
Plv संगीता सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह ,बाल मजदूरी उन्मूलन के लिए छात्राओं को अपने घर समाज में बाल विवाह पर रोक लगाने की जरूरत है एवं अगर कहीं गलत हो रहा है तो इसकी सूचना देकर तुरंत रोकने का काम करें । Plv दीपक कुमार ने कहा कि गांव में अनाथ बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी।
Plv मोहम्मद कलामुद्दीन ने कहा कि आज हमारा समाज गरीबी और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है हमें सभी को अलख जगाना है और समाज में सबको जीने का समान अधिकार है।
गढ़वा Dlsa इसके क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक कौशलेंद्र त्रिपाठी शिक्षक ने किया।

You may have missed