पेशका को अलग प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग तेज
पेशका को अलग प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है। प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब अंसारी के नेतृत्व में रामप्रताप साव त्रिपुरारी सिंह आदि लोगों ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद विष्णुदयाल राम और विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से परिसदन भवन में मुलाकात कर पेशका प्रखंड बनाने को लेकर मांग पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीब अंसारी दुलदुलवा पंचायत के मुखिया रामप्रताप साव, तिसरटेटूका पंचायत के बीडीसी संजय चंद्रवंशी, अजय पाल समेत कई लोगों ने क्षेत्र की भौगोलिक विषमता, बढ़ती जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकता को उजागर किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए दूर प्रखंड मुख्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। सांसद व विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तसरार पंचायत से राजद नेता त्रिपुरारी सिंह चामा उप मुखिया रमजान अंसारी देवेंद्र विश्वकर्मा, आलोक कुमार साह, फिरोज अंसारी विष्णु यादव अखिलेश यादव जफर अंसारी विकास पाठक, सहित कई लोग शामिल थे।।
