पीपरा में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार
परा प्रखंड संसाधन केंद्र, पीपरा के तत्वावधान मे ं बुधवार को स्थानीय खेल मैदान में 65वी ं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ विनय कुमार, प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियो ं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंन े खिलाड़ियो ं से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले और राज्य स्तर पर प्रखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमो ं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंडर-17 बालक वर्ग में परियोजना 10+2 धनमानी उच्च विद्यालय विजेता बना. अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पीपरा ने अपने नाम किया. वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में परियोजना 10+2 धनमानी उच्च विद्यालय, पीपरा (वरदाग) की टीम विजेता रही. लिटिल चैंपियन वर्ग में प्राथमिक विद्यालय, कलीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड साधन सेवी निगम कुमार एवं मनोज कुमार, एमडीएम ऑपरेटर विजेंद्र पटेल, एमआइएस उमाशंकर यादव, प्रधानाचार्य रवि कुमार यादव, सुनील उपाध्याय, संतोष राय, गोविंद प्रसाद, अविनाश रंजन, अरुण मिश्रा, रामलाल साव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित