पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला,

0
download

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद के निचले सदन लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं. इससे मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है. इन्होंने लंबे समय तक वहां रहने का संकल्प लिया है. अब कई दशक तक जैसे यहां बैठे थे, वैसे ही कई दशक तक वहां बैठने का आपका संकल्प जनता जनार्दन पूरा करेगी.

मोदी ने काह कि आप लोग (विपक्ष) जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं. मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी. और आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी अधिक ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक विपक्ष समाज को बाटंता रहेगा. इन लोगों ने देश को बहुत तोड़ा है. चुनाव का वर्ष है, कुछ मेहनत करते है. कुछ नया निकालकर लाते. वही पुरानी ढपली पुराना राग. चलिए ये भी मैं आपको सीखाता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *