पचम्बा वार्ड-2 में “मईया सम्मान” योजना सत्यापन कैंप आयोजित

आज पचम्बा वार्ड संख्या-2 में वार्ड पार्षद लालू राईन की अध्यक्षता में “मईया सम्मान” योजना के भौतिक सत्यापन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में वार्ड क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा रहे हैं।
वार्ड पार्षद लालू राईन ने बताया कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए यह सत्यापन कार्य कल तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों का सत्यापन पूरा किया जा सके। उन्होंने वार्डवासियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर सत्यापन कराने की अपील की।
कैंप का आयोजन रॉयल मैरेज हॉल में किया गया है। सत्यापन कार्य प्रतिदिन सुबह 10 बजे से किया जा रहा है।