पाटन प्रखंड के गांवों में RJD का बूथ स्तर पर विस्तार, वर्तमान विधायक के खिलाफ जनता में आक्रोश

0
6bd52a9e-5c36-430b-a28e-00ecf37e2581

पलामू जिला के पाटन प्रखंड के विभिन्न पंचायत तथा गांव का भ्रमण कर राष्ट्रीय जनता दल को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया गया। वर्तमान विधायक के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।पांच साल में कोई भी कार्य क्षेत्र में नहीं किया गया है। गांव में सड़क का हाल बदहाल है इसपर विधायक महोदया का कोई ध्यान नहीं है। विगत 10वर्षों से भाजपा के विधायक छत्तरपुर विधानसभा की जनता को ठगने का काम किए हैं, आगामी विधानसभा में पाटन की जनता इनको सबक जरूर सिखाएगी। मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान जी ,प्रखंड अध्यक्ष पाटन रहमतुल्लाह अंसारी जी,प्रदेश महासचिव विजय रविदास जी, प्रदेश के नेता शिवप्रसाद मेहता जी, ईश्वरी मेहता जी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राहिल राज जी, रंजन कुमार यादव जी, जिला महासचिव विजय चंद्रवंशी जी, विनोद पासवान जी, अगस्त तिवारी जी, चंद्रदेव सिंह जी, विजय यादव जी, हरिनंदन उरांव जी, बजरंगी सिंह जी, सुधीर पासवान जी, रामाशीष पासवान जी, रवि जी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *